फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ककराना रजवाहे में मिला शव लोनी के सुमित वाल्मीकि का निकला

विज्ञापन
मृतक सुमित का फाइल फोटो।
विज्ञापन
धौलाना। थाना क्षेत्र के गांव ककराना स्थित रजवाहे में तीन दिन पहले मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर बेहटा निवासी सुमित वाल्मीकि (22) के रूप में हुई है। सुमित दिल्ली जल बोर्ड में चालक थे और छह जुलाई से लापता थे। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मृतक के पिता संजय वाल्मीकि ने बताया कि सुमित दिल्ली जल बोर्ड में चालक के पद पर कार्यरत थे। छह जुलाई की शाम वह घर से गाजियाबाद जाने की बात कहकर निकले थे लेकिन देर रात तक नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद सात जुलाई को उसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी गई थी।
उन्होंने बताया कि 14 जुलाई को धौलाना थाना क्षेत्र के ककराना रजवाहे से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव के दाहिने हाथ पर गुदे हुए एस वाल्मीकि नाम के आधार पर पहचान कराने के लिए सूचना सोशल मीडिया पर प्रसारित की थी।
विज्ञापन

15 जुलाई को एक परिचित ने उन्हें संबंधित सूचना का लिंक भेजा, जिसके बाद वह धौलाना थाना पहुंचे और जानकारी लेने के बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पिता के अनुसार शव काफी क्षत-विक्षत अवस्था में था, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा था। हालांकि दाहिने हाथ पर गुदा हुआ एस वाल्मीकि देखकर परिजनों ने शव की पहचान सुमित के रूप में की।
सीओ मुनीश चंद्र का कहना है कि शव क्षत विक्षत होने के कारण मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों से पूछताछ कर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें