फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दिल्ली-एनसीआर में महकेगी गढ़ के गुड़ और शक्कर की खुशबू

विज्ञापन
गढ़ में क्रेशर पर तैयार होता देशी गुड़। संवाद
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। सर्दियों की आहट के साथ ही गढ़ क्षेत्र के गुड़ और शक्कर की मांग बढ़ने लगी है। दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के क्षेत्रों में यहां के गुड़ की मिठास घोलने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

गन्ना क्रेशर संचालक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि उनके पास गुड़ और शक्कर के ऑर्डर आने लगे हैं। खासतौर पर ड्राईफ्रूट गुड़ लोगों को पसंद आ रहा है। इसकी कीमत 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच रही है।
गुड़ व्यापारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि गढ़ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गन्ने की पेराई का काम धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। क्रेशरों पर तैयार होने वाले गुड़ और शक्कर की स्थानीय बाजारों के साथ दूसरे शहरों में भी मांग रहती है। इस बार ड्राईफ्रूट गुड़ की मांग को देखते हुए क्रेशर संचालक भी इसकी तैयारी में जुटे हैं। इसमें काजू, बादाम और अन्य मेवों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इसका स्वाद और गुणवत्ता अलग होती है। व्यापारियों को उम्मीद है कि सर्दी बढ़ने के साथ गुड़ की मांग में और इजाफा होगा।
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर के बाजारों में आपूर्ति बढ़ने से क्षेत्र के गन्ना उत्पादकों और क्रेशर संचालकों को भी लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि, अलग-अलग किस्मों और गुणवत्ता के आधार पर गुड़ के दाम में अंतर हो सकता है। वहीं, किसान राजकुमार चौधरी ने कहा कि गन्ना कटाई का समय चल रहा है, गुड़ के आर्डर अधिक आने पर गन्ना क्रेशर संचालक गन्ने खरीद पर अधिक फोकस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें