फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चोरी की घटना व पुलिस मुठभेड़ मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना व पुलिस मुठभेड़ मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से आठ हजार रुपये की नकदी व दो चांदी के सिक्के बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस ने साकिब निवासी मोहल्ला मोती कॉलोनी बुलंदशहर रोड को दस्तोई रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपने साथी शाहिद उर्फ शहजाद निवासी मोहल्ला करीमपुरा के साथ मिलकर 11 दिसंबर की रात मोदीनगर रोड से प्रीत विहार रेलवे लाईन जाने वाले रास्ते पर चेकिंग करने के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। फायरिंग में पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे थे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी शाहिद उर्फ शहजाद पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया था। जबकि आरोपी साकिब अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया।
सीओ ने बताया कि दोनों आरोपियों ने साथ मिलकर सात दिसंबर की देर रात मोदीनगर रोड स्थित मोहल्ला आदर्शनगर कॉलोनी में बंद दो मकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद वह यहां से लाखों रुपये की नकदी, गहने व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए थे। आरोपी साकिब के खिलाफ नगर कोतवाली में नौ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जबकि आरोपी शाहिद उर्फ शहजार के खिलाफ नगर कोतवाली में 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें