हाफिजपुर। थाना पुलिस ने बहलाकर छात्रा को ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि थाना प्रभारी प्रवीन कुमार व उनकी टीम ने हिमांशु निवासी गांव दरियापुर सिंभावली को गांव दरियापुर भरना से गिरफ्तार किया। आरोपी 24 दिसंबर को एनएच-09 स्थित एक कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा को बहलाकर अपने साथ ले गया था।
इसके बाद आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी व छात्रा दोनों ही एक कॉलेज में पढ़ते हैंं। घटना के दिन शाम चार बजे तक घर न पहुंचने पर छात्रा की मां ने उसे आसपास काफी तलाश किया लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं लगा। आरोपी द्वारा छात्रा को अपने साथ ले जाने की जानकारी उसके दोस्तों ने कॉलेज पहुंची छात्रा की मां को दी थी। इस संबंध में घटना के दो दिन बाद छात्रा की मां ने आरोपी के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।