धौलाना। छह दिन पूर्व ककराना में अधिवक्ता के घर पर मोहल्ले के लोगों द्वारा महिलाओं से अभद्रता मारपीट और जान से मारने के प्रयास में नामजद आरोपी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में यह पहली गिरफ्तारी है, इस मामले में 41 लोगों को नामजद किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि एक 6 दिन पूर्व ग्राम ककराना में एक अधिवक्ता के परिवार पर किए गए हमले के दौरान नामजद मामले में फरार चल रहे आरोपी सत्तन पुत्र बहोरन व मनीष उर्फ मोगली पुत्र नरेश को पुलिस ने गुलावठी मार्ग बस स्टॉप से गिरफ्तार किया। अधिवक्ता एवं उसके परिवार पर हमला करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग को लेकर बार एसोसिएशन धौलाना लगातार जिलाधिकारी से गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। जबकि शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। संवाद