फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ परीक्षा केंद्रों पर टीईटी आज

Tue, 02 Feb 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बने आठ परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को टीईटी होगी। इन सेंटरों पर 6650 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। डीएम ने सभी परीक्षा केंद्रों पर लाइट, सुरक्षा की व्यवस्था चुस्त रखने के निर्देश जारी दिए हैं।
विज्ञापन


ओएमआर सीट पर व्हाइटनर का प्रयोग किया तो ओएमआर सीट निरस्त कर दी जाएगी। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर प्रशासनिक अफसर गंभीर हैं।

परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों को तीन सेक्टरों में विभाजित किया गया है। एसडीएम केबी सिंह, कन्हई सिंह, शमशाद हुसैन को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

वहीं शांति व्यवस्था के लिए दो सचल दल बनाए गए हैं। इनके प्रभारी बीएसए एमपी वर्मा और एसडीएम अशोक कुमार को बनाया गया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक ज्योति प्रसाद ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर 6650 अभ्यर्थी दो पालियों में परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2.30 बजे से पांच बजे तक चलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें