कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सीडीओ हिमांशु गौतम ने निरीक्षण किया। इस दौरान पंडाल में फटा और खराब कपड़े का प्रयोग किया गया था। यहां तक कि भोजन की गुणवत्ता भी बहुत अधिक खराब थी। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। कार्यक्रम के लिए मुकुल वेडिंग्स को 75 लाख रुपये में टेंडर दिया गया था। इस फर्म के द्वारा प्रदेश के अन्य जनपदों में भी कार्यक्रम किए गए हैं।
मामले की जानकारी पर डीएम ने सख्त नाराजगी जताई और कार्यक्रम को निरस्त करने के आदेश दिए। मामले में डीएम ने भी निरीक्षण किया। समाज कल्याण विभाग की लापरवाही के कारण कार्यक्रम को निरस्त तक करना पड़ा। मामले में सीडीओ हिमांशु गौतम का कहना है कि फर्म को जिले में जिलाधिकारी ने ब्लैक लिस्ट कर दिया है। साथ ही निदेशालय को पत्र लिखकर अन्य जगह भी काम न देने के लिए लिखा गया है। ठेकेदार को सरकार ने 75 लाख रुपये का टेंडर दिया है, लेकिन गरीब परिवारों की शादी में बड़े स्तर पर लापरवाही की गई है।