फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हड़ताल को लेकर बार बार एसोसिएशन व एल्डर्स कमेटी में बढ़ी रार

Fri, 22 Sep 2023 10:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल को लेकर हापुड़ बार एसोसिएशन और एल्डर्स कमेटी में रार बढ़ गई है। बार एसोसिएशन हड़ताल जारी रखने पर अड़ी है, वहीं एल्डर्स कमेटी ने हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने के लिए पत्र जारी कर दिया है। बार के पदाधिकारियों ने एल्डर्स कमेटी के निर्देशों को खारिज करते हुए हड़ताल व धरना-प्रदर्शन रोजाना की तरह शुक्रवार को भी करते हुए आगे भी जारी रखने की घोषणा की है।
विज्ञापन

बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के निर्देश के अनुसार एल्डर्स कमेटी वकीलों के काम पर लौटने के लिए कह रही है। जिला जज को संबोधित एक पत्र जारी करते हुए कमेटी ने कहा कि वर्तमान बार एसोसिएशन का कार्यकाल समाप्त हो गया है। ऐसे में एसोसिएशन को विधिक रूप से चलाने के अधिकार एल्डर्स कमेटी को जारी हो चुके हैं। कमेटी ने उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के निर्देश पर हड़ताल समाप्त करने की बात कही है।

वहीं, बार एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र शर्मा ने कहा कि बार एसोसिएशन की वर्ष 2022-23 की कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने 28 सितंबर 2022 को शपथ ली थी। नियमानुसार उक्त कार्यकारिणी का कार्यकाल 28 सितंबर 2023 तक होगा। इसलिए एल्डर्स कमेटी को बार एसोसिएशन के अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप करने का अभी कोई अधिकार नहीं है। वैसे भी एल्डर्स कमेटी अस्तित्वहीन व अवैधानिक है। इसके पदाधिकारी और सदस्यों को बार एसोसिएशन पहले ही निष्कासित कर चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक अधिवक्ताओं की हड़ताल व धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि 29 सितंबर को होने वाले महासम्मेलन की तैयारी भी जोरशोर से की जा रही है। महासम्मेलन में देश भर के हजारों अधिवक्ता शिरकत करेंगे। सम्मेलन में आंदोलन की आगे भी रणनीति भी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें