फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: धौलाना में कल तालाबंदी करेंगे वकील

Fri, 22 Sep 2023 10:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। हापुड़ बार एसोसिएशन के समर्थन में बार एसोसिएशन धौलाना ने 23 सितंबर को पूर्ण तालाबंदी रखने का निर्णय लिया है। इसके अलावा सभी अधिवक्ताओं, बैनामा लेखक व स्टांप वेंडर्स को चेताते हुए कहा कि वह यदि चैंबर खोला गया तो पांच हजार और पदाधिकारी पर ग्यारह हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। सहसचिव प्रशासन सौरभ तोमर ने बताया कि यह निर्णय बार एसोसिएशन धौलाना के पदाधिकारियों की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। निर्णय की जानकारी व्यक्तिगत व सोशल मीडिया के माध्यम से तहसील से जुड़े सभी अधिवक्ता, बैनामा लेखक व स्टाम्प वेंडर्स तक पहुंचा दी गई है। नियम विपरीत चलने पर अधिवक्ता का बार एसोसिएशन धौलाना से सदैव के लिए निष्कासन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें