फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस का सिक्का लेने से इंकार करना पड़ा भारी

Wed, 02 Nov 2016 08:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
दस का सिक्का - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दस का सिक्का लेने से इंकार करने वाले व्यापारी को गलती मानकर पीछा छुड़ाना पड़ा। वहीं तहसील प्रशासन ने सिक्का लेने से मना करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का एलान किया है।
विज्ञापन


सामाजिक संगठन समर्थ शिक्षा सेवा समिति सचिव उमेश लोदी के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता तहसील में पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि चौपला पर रोडवेज बस स्टैंड के सामने एक कारोबारी दस का सिक्का लेने से इंकार कर रहा है।

शिकायत मिलते ही तहसील प्रशासन हरकत में आ गया और मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। संबंधित कारोबारी ने गलती स्वीकार कर भविष्य में इस तरह की हरकत न करने का भरोसा अफसरों को दिलाया।  तब जाकर मामला शांत हो पाया।
विज्ञापन


एसडीएम आरएन पांडेय ने चेतावनी दी है कि अगर किसी ने भी दस का सिक्का लेने से इंकार किया, तो उसके खिलाफ भारतीय मुद्रा के अपमान के तहत कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें