फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मुख्य मेला सहित चार सेक्टर में बने अस्थाई अस्पताल, 17 से मिलेगी चिकित्सा सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कार्तिक मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को 24 घंटे उपचार की सुविधा मिलेगी। इसके लिए मुख्य मेले में बड़ा अस्पताल बनेगा। साथ ही चार सेक्टर में अस्थाई अस्पताल तैयार होंगे। इन मेलों में 12 चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है, साथ ही अलग अलग सेक्टर में 12 एंबुलेंस भी रहेंगी।
विज्ञापन

मुख्य मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए 10 बेड का अस्पताल बनाया गया है। इसमें चार चिकित्सक, दो फार्मासिस्ट, दो एलटी और सब ऑर्डिनेट स्टाफ सेवा देगा। इसके अलावा मेरठ सेक्टर में चार चिकित्सक तैनात किए गए हैं। इसमें हर शिफ्ट में दो चिकित्सक और एक पैरामेडिकल स्टाफ सेवा देगा।

ब्रजघाट सेक्टर में दो चिकित्सक मुस्तैद रहेंगे, साथ ही फार्मासिस्ट और सब ऑर्डिनेट स्टाफ और एक एंबुलेंस तैनात रहेगी। गंगा सैक्टर में एक चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट और एक सब ऑर्डिनेट स्टाफ रहेगा। खच्चर सेक्टर में एक चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट और एक अन्य स्टाफ मौजूद रहेगा। इन सभी सेक्टर में एक एक एंबुलेंस भी रहेगा। साथ ही नक्का कुआ समेत जरूरत वाले स्थानों पर भी एंबुलेंस तैनात रहेगी।
विज्ञापन




-श्रद्धालुओं को ये सुविधाएं भी मिलेंगी-

*जीवन रक्षक दवाएं, हद्यघात की दवाएं।

*सांप काटे की वैक्सीन।

*कुत्ता, बंदर, जानवर के काटने पर प्रयोग होने वाली वैक्सीन।

*ड्रेसिंग और ऑक्सीजन की सुविधा।

-

-मेले की तैयारियां पूरी-

गंगा मेले में बेहतर चिकित्सा सुविधा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 24 घंटे श्रद्धालुओं को उपचार की सुविधा मिलेगी। ड्यूटी चार्ट तैयार कर लिया गया है।डॉ.किशोर आहूजा, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें