फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: स्वतंत्रता दिवस के कारण पार्सल बुकिंग पर लगी अस्थायी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के दृष्टि से रेलवे ने पार्सल बुकिंग सेवा पर अस्थायी रोक लगा दी है। 12 से 15 अगस्त तक पार्सल बुकिंग व लोडिंग/अनलोडिंग स्थगित रहेगी। हालांकि, यात्री अपना सामान आसानी से ले जा सकेंगे और रजिस्टर्ड न्यूज पेपर व मैगजीन की सेवा जारी रहेगी।

हापुड़ रेलवे स्टेशन से रोजाना दिल्ली के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर पार्सल के माध्यम से व्यापारी व अन्य लोग पार्सल भेजते हैं। साथ ही दिल्ली से भी सामान व पार्सल ट्रेन के माध्यम से हापुड़ रेलवे स्टेशन पर मंगाए जाते हैं। स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा दृष्टि से रेलवे ने नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल व दिल्ली सराय रोहिला रेलवे स्टेशन पर पार्सल बुकिंग पर अस्थाई रोक लगा दी है।
विज्ञापन


12 से 15 अगस्त तक पार्सल बुकिंग सेवा बंद रहने के कारण व्यापारियों को पार्सल भेजने और मंगाने में अन्य संसाधानों का सहारा लेना पड़ेगा और अतिरिक्त शुल्क भी चुकाना पड़ सकता है। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आरपीएफ व जीआरपी द्वारा यात्रियों के सामान की जांच की जा रही है और ट्रेनों व रेलवे स्टेशन पर भी संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि सुरक्षा दृष्टि के चलते पार्सल सेवा पर अस्थाई रोक लगा दी गई है। यात्रियों को अपने सामान के साथ यात्रा करने पर कोई रोक नहीं रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें