फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: फायरिंग करते तीन युवकों का वीडियो वायरल

विज्ञापन
मकान की छत पर फायरिंग करता युवक।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। क्षेत्र के गांव में मकान की छत और गली में तमंचे से कई राउंड फायरिंग करने का एक वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में तीनों युवक बारी बारी से फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। देर शाम मामला बुलंदशहर जिले के एक गांव का होना पाया गया।

वायरल वीडियो में तीनों युवक तमंचे से फायरिंग करते दिखाई पड़ रहे है। मकान की छत पर कुर्सी पर बैठकर, घूमते हुए तीनों युवकों ने तमंचों से बारी बारी फायरिंग की। दिन और रात में अलग अलग स्थानों पर यह फायरिंग की है। वीडियो व्हाट्सएप ग्रुपों पर तेजी से वायरल हुई। जिसके बाद पुलिस भी हरकत में आ गई। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि वीडियो को संज्ञान में लेकर गंभीरता से जांच कराई गई। मामला बुलंदशहर जनपद के गांव खैरपुर खैराबाद का होना पाया गया है। संबंधित पुलिस को मामले की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें