फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: भदस्याना में मंदिरों के ताले तोड़कर घंटों की चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सर्व हितेषी इंटर कॉलेज के पास स्थित शनिदेव मंदिर भदस्याना और कुछ दूरी पर बने काली मंदिर भदस्याना में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घंटों की चोरी कर ली। घटना 21 फरवरी की बताई जा रही है, जब सुबह मंदिर के पुजारी पूजा के लिए पहुंचे तो दोनों मंदिरों के ताले टूटे मिले और भीतर से घंटे गायब थे।
विज्ञापन

शनिदेव मंदिर पुजारी अशोक ने बताया कि काली मंदिर में लगे ताले को तोड़कर मंदिर में टंगे तीन घंटे चोरी कर लिए गए, जबकि इंटर कॉलेज के कोने पर स्थित शनिदेव मंदिर से आठ घंटे चोरी कर लिए गए। वहीं, मंदिरों के टूटे ताले भी मौके से गायब मिले। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले वर्षों में भी इन दोनों मंदिरों में मूर्ति खंडित करने और चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, अन्यथा आक्रोश बढ़ सकता है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें