फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बूंदाबांदी से दो डिग्री गिरा अधिकतम तापमान

Thu, 20 Feb 2025 10:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मौसम में रोजाना बदलाव देखने को मिल रहा है। बृहस्पतिवार सुबह मौसम ने करवट बदली तो बूंदाबांदी के बाद मौसम ठंडा हो गया। इसके बाद दिनभर धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। हवा की रफ्तार भी बढ़ी, जिससे अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन


मौसम का बदलता मिजाज लोगों को परेशान कर रहा है। बृहस्पतिवार तड़के बूंदाबांदी होने से मौसम ठंडा हो गया। सुबह करीब 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। दिनभर कभी धूप खिली तो कभी बादल छा गए। इस दौरान अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक डॉ.अशोक कुमार का कहना है कि शुक्रवार को भी बादल छाए रहने और तेज हवा का प्रकोप जारी रहने का अनुमान है। इसके बाद अगले सप्ताह से तापमान में बढ़ोतरी होने के बाद गर्मी का असर बढऩा शुरु होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें