फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील चौराहा पर लगा भीषण जाम

Tue, 24 May 2016 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
चौराहा पर लगा भीषण जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर की यातायात व्यवस्था मंगलवार को एक बार फिर ध्वस्त हो गई। दोपहर के समय शहर के एक अति व्यस्ततम तहसील चौपला पर जाम से कराह उठा। जाम में फंसकर लोगों को काफी मुसीबत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


जाम में अपर पुलिस अधीक्षक की गाड़ी भी फंसी रही। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैफिक पुलिस ने जाम खुलवाया। इसके बाद वाहनों चालकों को राहत मिली। मंगलवार सुबह के समय रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना हो गया।

सड़कों पर एकाएक वाहनों का दबाव बढ़ गया। अति व्यस्ततम तहसील चौपला पर दोपहर करीब 12 बजे भीषण जाम लग गया। कुछ ही देर में वाहनों की कतार बुलंदशहर रोड, गढ़-दिल्ली रोड और कचहरी रोड पर भी लग गई। 
विज्ञापन


इसी दौरान अपने कार्यालय से अपने आवास जाने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक अपनी कार से निकले तो वह भी भीषण जाम में फंस गए। अपर पुलिस अधीक्षक की गाड़ी को देखकर चौराहा पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।

आनन फानन में पुलिस मुस्तैद हुई। ट्रैफिक पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। सीओ ट्रैफिक विशाल यादव ने बताया कि एकाएक सड़क पर वाहनों का दबाव अधिक बढ़ गया था। इस वजह से जाम लगा। ट्रैफिक पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें