फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: साध्वी बनने के लिए मथुरा पहुंची एक किशोरी,तीनों सहेलियां सकुशल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। शहर के एक मोहल्ले से लापता हुई तीन किशोरियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। तीनों अलग-अलग स्थानों से मिलीं। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह तीनों किशोरियां अपने-अपने घरों से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में दो पुलिस टीमें गठित की गईं। टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचना तंत्र के आधार पर लगातार तलाश अभियान चलाया।
जांच के दौरान पुलिस को अलग-अलग स्थानों से महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके आधार पर एक किशोरी को मथुरा से सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह साध्वी बनने की इच्छा से वहां पहुंची थी। वहीं उसकी दोनों सहेलियां अपने रिश्तेदार के यहां से बरामद हुईं। इनमें एक नोएडा और दूसरी मेरठ में मिली। तीनों को पुलिस पिलखुवा लेकर पहुंची, जहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

मामले में सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि सूचना मिलते ही दो पुलिस टीमें गठित कर तलाश शुरू कर दी गई थी। तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर तीनों किशोरियों को सकुशल बरामद कर लिया गया। मामले में आवश्यक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें