गढ़मुक्तेश्वर। गांव शाहपुर निवासी हरीश का 12 वर्षीय बेटा दीपक रविवार सुबह से घर से लापता है। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगने से परिजन परेशान हैं। दीपक के पिता हरीश ने बताया कि रविवार को किसी बात को लेकर उसकी माता ने दीपक को डांट दिया था। इससे वह नाराज हो गया और कुछ देर बाद घर से चला गया। परिजनों को उम्मीद थी कि वह नाराजगी शांत होने के बाद लौट आएगा लेकिन देर तक घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। सीओ राहुल यादव का कहना है कि पुलिस टीम लगी हुई है। बालक को जल्द सकुशल बरामद करने का प्रयास जारी है। संवाद