फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: फोन पर पत्नी को दिया तीन तलाक

Thu, 19 Dec 2024 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। दहेज की मांग पूरी न होने पर मायके में रह रही महिला को उसके पति ने फोन पर तीन तलाक दे दिया। पति की बात सुनकर महिला बेहोश हो गई। पीडि़ता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने दी गई तहरीर में उल्लेख किया है कि उसका निकाह नोएडा के गांव निवासी युवक से हुआ था। निकाह के बाद उसने चार बच्चों को जन्म दिया। उसके पति और ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। उसने मांग पूरी करा पाने से इन्कार कर दिया, तो आरोपियों ने पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। आरोप है कि पति के किसी अन्य महिला से संबंध हैं, जिससे वह निकाह करना चाहता है। इसी कारण पति और ससुरालियों ने पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। अब पति ने उसके भाई के मोबाइल पर फोन किया, जिसने अभद्रता करते हुए उसे तीन तलाक दे दिया। पीडि़ता ने पति, सास व अन्य लोगों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें