फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कोटा हरनाथपुर में विकास कार्यों की हुई जांच

Tue, 14 Oct 2025 09:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। डीएम अभिषेक पांडेय के आदेश पर मंगलवार को गांव कोटा हरनाथपुर में विकास कार्यों की जांच की गई। साथ ही टीम ने ग्रामीणों के बयान भी दर्ज किए। सिंभावली ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी सुधीर कुमार, एडीओ पंचायत संजय ने गांव में जांच की। जिन विकास कार्यों की जांच करने टीम आई थी, उनमें ग्रामीणों की ओर से ग्राम प्रधान विनोद कुमार और ग्राम सचिव पर गबन के आरोप हैं। टीम ने मौके पर वाल्मीकि श्मशान घाट, खेलकूद मैदान, वाटर कूलर, आरआरसी सेंटर की जांच की। इस प्रकरण में ग्रामीण मदन पाल ने डीएम से अलग से शिकायत की थी। जिस पर यह जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें