फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नवविवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान

Tue, 14 Oct 2025 09:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव लाखन में एक नवविवाहिता ने फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मृतका मोनिका (21) निवासी निवासी गांव सहार जिला बुलंदशहर की शादी चार जून 2025 को गांव लाखन निवासी मनीष के साथ हुई थी। मंगलवार को मोनिका अपने कमरे में अकेली थी। काफी देर तक बाहर न आने पर घरवाले दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुए। इस दौरान मोनिका पंखे पर कपड़े के फंदे से लटकी हुई थी। घरवाले ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें