फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बड़ौदा सिहानी में विकास कार्यों की हुई जांच

Tue, 09 Dec 2025 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजपुर। गांव बड़ौदा सिहानी में हुए विकास कार्याें की जांच के लिए अधिकारियों की टीम गांव में पहुंची। इस दौरान मौके पर जाकर निरीक्षण कर ग्रामीणों के बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता इमरान, महमूद अली, सद्दाम, खालिद और कामिल ने गांव में हुए विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की थी। डीएम के आदेश पर गठित कमेटी ने मंगलवार को गांव में जाकर सड़क, श्मशान घाट, आरआरसी सेंटर का निरीक्षण किया। इसके बाद टीम गांव के पंचायत घर पहुंची। वहां शिकायतकर्ता और प्रधान पक्ष के बयान दर्ज किए गए। इस दौरान पुलिस बल ने पंचायत घर में किसी बाहरी का प्रवेश नहीं होने दिया। हालांकि, टीम को गांव में देखकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि मौके पर किसी प्रकार का विवाद न हो इसलिए पुलिस टीम गांव में तैनात रही।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें