फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक की मौत मामले में अध्यापकों ने घेरी कलक्ट्रेट

Fri, 16 Dec 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
अध्यापकों ने घेरी कलक्ट्रेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ में पेंशन बहाली की मांग के दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज में शिक्षक की मौत के विरोध में शुक्रवार को अटेवा पेंशन बचाओ मंच के कार्यकर्ताओं और शिक्षकों ने कलक्ट्रेट का घेराव किया। इस दौरान शिक्षकों ने प्रदर्शन कर डीएम कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


अटेवा-पेंशन बचाओ मंच के जिला संरक्षक आस मोहम्मद ने बताया कि लखनऊ में शिक्षक शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन कर पेंशन बहाली की मांग उठा रहे थे। पुलिस ने निहत्थे शिक्षकों पर लाठीचार्ज कर दिया। इसमें एक शिक्षक की मौत हो गई।

कई को गंभीर चोटें भी आईं। लोकतंत्र में सभी को अपनी आवाज उठाने का अधिकार है, फिर पुलिस ने जायज मांग उठा रहे शिक्षकों पर लाठीचार्ज कर सम्मानित वर्ग का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि मृत शिक्षक के परिजनों को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन


साथ ही घटना की सीबीआई जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। अटेवा प्रदेश अध्यक्ष समेत 1500 शिक्षकों पर दर्ज मुकदमा वापस लिया जाए, घायल शिक्षकों/कर्मचारियों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाए।

इस दौरान नौशाद अली, डॉ. अरुण कुमार, गिरीश चंद शर्मा, नीरज चौधरी, वसीम अहमद, केएल शर्मा, अरविंद कुमार, मोहम्मद नासिर, बबीता, रजनी, अंजलि, नीनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें