फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बीएसए पर उत्पीड़न का आरोप, शिक्षकों ने दिया धरना

Mon, 25 Aug 2025 10:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। सोमवार को शिक्षकों ने बीएसए पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। भ्रष्टाचार के 40 बिंदुओं पर जांच कराने की मांग उठाई गई। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर डीएम कार्यालय में धरना दोपहर 2 बजे से शुरू हुआ। धरने को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ भाकियू शिक्षक प्रकोष्ठ एससी/एसटी शिक्षक संघ ने भी समर्थन दिया।

शिक्षकों ने एक सुर में बीएसए पर शिक्षकों के उत्पीड़न, धनदोहन, नियम विरुद्ध कार्य करने एवं भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। शिक्षकों ने उनके भ्रष्टाचार की 40 बिंदुओं पर जांच की मांग की। शिक्षकों ने कहा कि सत्र परीक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन 2 से 5 बजे तक धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन


धरना देने वालों में देवेन्द्र शिशौदिया, नीरज चौधरी, इशरत अली, महेश कुमार, आस मौहम्मद, दिनेश, बबीता, अशोक कुमार, विजय त्यागी, सुनील, बबीता, सुमन, चंचल, निशा, दीपक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें