फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कक्षा छह के छात्र को पीटने का आरोप

Mon, 25 Aug 2025 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के बछलौता रोड स्थित स्कूल में महिला शिक्षिका के साथ तीन शिक्षकों पर कक्षा छह के छात्र को कमरे में बंदकर बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। छात्र के पिता ने थाने में महिला शिक्षिका समेत तीन शिक्षकों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना देहात क्षेत्र के गांव ततारपुर निवासी वेदप्रकाश ने बताया कि उनका पुत्र बछलौता रोड स्थित स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। सोमवार को उनका पुत्र स्कूल में पढ़ने गया था। महिला शिक्षिका के साथ तीन शिक्षकों ने उनके पुत्र को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद उनके पुत्र को डंडे से बेरहमी से पीटा।
पिटाई से उनका पुत्र चिल्लाता रहा और उसे कोई भी बचाने नहीं आया। पुत्र ने घर लौटकर उन्हें घटना के बारे में जानकारी दी। इस पर वह अपने पुत्र को साथ लेकर थाने पहुंचे और पुलिस से मामले की शिकायत की। उन्होंने बताया कि दो वर्ष पहले एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। उस वीडियो को देखकर शिक्षकों ने उनके पुत्र को बेरहमी से पीटा है।
विज्ञापन

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पिता की तहरीर प्राप्त हुई है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें