गोशाला के कोषाध्यक्ष बनने पर बधाई देते पदाधिकारी। स्रोत संस्था
हापुड़। श्री पंचायती गोशाला में जारी विवादों के बीच मंत्री के बाद अब नए कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। बुधवार की शाम को हुई बैठक में संजीव कृष्णा के स्थान पर अब टीसी गर्ग नए कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। सभी सदस्यों ने उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत कर बधाई दी है।
पिछले रविवार को हुई प्रबंध समिति की बैठक में मंत्री सचिन गोयल और कोषाध्यक्ष संजीव कृष्णा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया था। सचिन की जगह पूर्व चेयरमैन मनोज कुमार अग्रवाल को मंत्री चुना गया था। हालांकि, उस दिन कोषाध्यक्ष के नाम पर आपसी सहमति नहीं बन सकी थी। इसके बाद बुधवार की शाम को फिर से बैठक हुई है। श्री पंचायती गोशाला के प्रधान सुरेश गुप्ता ने बताया कि गोशाला की कमेटी में चर्चा के बाद टीसी गर्ग को कोषाध्यक्ष चुना गया है।