फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 25 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। गांव हिम्मतपुर निवासी एक व्यक्ति के पिता के साथ एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने पासवर्ड देखने के बाद कार्ड बदल दिया और खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित के बेटे ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

आले नबी ने बताया कि उनके पिता अशरफ अली एक नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे हरोड़ा मोड़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गए थे। पीड़ित का आरोप है कि एटीएम बूथ में पहले से मौजूद एक अज्ञात युवक ने उनके पिता को बातों में उलझा लिया। इस दौरान उसने रुपये निकालते समय उनका पासवर्ड देख लिया और धोखे से उनका एटीएम कार्ड बदल दिया।
कुछ देर बाद उनके खाते से पांच-पांच हजार रुपये करके पांच बार में कुल 25 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित के बेटे ने अज्ञात युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ राहुल यादव का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से आरोपी की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें