फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रिश्वत लेने वाले अवर अभियंता के निलंबन की संस्तुति

Wed, 13 Aug 2025 10:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। ठेकेदार का भुगतान कराने के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में जेल गए लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अशोक कुमार के निलंबन की संस्तुति कर अधिशासी अभियंता ने फाइल लखनऊ मुख्यालय भेज दी है। मंगलवार को एंटी करप्शन की टीम ने अवर अभियंता को रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। इस पूरे प्रकरण का असर बुधवार को भी लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में नजर आया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से कई अधिकारियों की टेंशन बढ़ी हुई है। वहीं, मौके से फरार हुए आरोपी अधिकारी बहुत अधिक परेशान नजर आए।
विज्ञापन

मंगलवार को हुई कार्रवाई में पीड़ित ठेकेदार गांव शिवाया निवासी संदीप कुमार उर्फ संजू राणा ने बताया था कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में उन्हें लोक निर्माण विभाग(पीडब्लूडी) के जरिए सड़क निर्माण का टेंडर मिला था। 4.68 लाख रुपये की लागत में उन्होंने पिलखुवा के डूहरी बिजलीघर से गांव डहूरी तक सड़क की मरम्मत की थी। इसमें उनसे करीब एक लाख रुपये की मांग की गई थी, जो बताता है कि पूरे विभाग में 25 प्रतिशत से अधिक के कमीशन का खेल चल रहा है। यदि ठेकेदार इसी प्रकार कमीशन देंगे तो फिर वह निर्माण कार्य के दौरान अच्छी गुणवत्ता नहीं दे सकते हैं। यही कारण है कि निर्माण के कुछ महीनों और सालों में ही सड़कें जर्जर होने लगती हैं। वहीं, बिल के नाम पर रिश्वत के लिए अधिकारी ठेकेदार को एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय भेजते हैं। अंत में परेशान होकर ठेकेदार को अधिकारियों की बातें माननी पड़ती हैं। मंगलवार को हुए प्रकरण में भी यही सब बातें ठेकेदार ने बताईं।
कोट -

अवर अभियंता अशोक कुमार के प्रकरण में मुख्यालय को पूरी रिपोर्ट भेज दी गई है। मुख्यालय स्तर से ही अवर अभियंता का निलंबन होगा। जिला स्तर से एफआईआर की कॉपी सहित अन्य दस्तावेज भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शैलेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें