फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तीन दिन से उपनिबंधक विभाग का सर्वर डाउन, लोग परेशान

Mon, 03 Mar 2025 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। रजिस्ट्री कार्यालय का सर्वर डाउन होने के कारण पिछले तीन दिनों से संपत्तियों के बैनामे नहीं हो पा रहे हैं। सुबह नंबर लेने के बाद भी शाम को बैनामे का नंबर आ रहा है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिले में हापुड़, धौलाना और गढ़मुक्तेश्वर तहसील में बैनामे होते हैं। तीनों तहसीलों में सुबह से लेकर शाम तक करीब 60 से 70 बैनामे आम दिनों में होते हैं, लेकिन पिछले तीन दिनों से सर्वर डाउन होने के कारण यह संख्या आधी रह गई है। ऐसे में रजिस्ट्री कराने आने वाले लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। सोमवार को भी यही स्थिति रही। सुबह ऑनलाइन आवेदन करने के बाद चार से पांच घंटे बाद नंबर आया है। जिन लोगों के बैनामे 11 बजे होने थे, उन्हें शाम तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान किसी के बैनामे के लिए फोटो और अंगूठे का निशान लगाने की प्रक्रिया पूरी हुई तो कई घंटे बैनामे की रसीद प्राप्त करने में लग गए। यह रसीद भी ऑनलाइन ही जारी होती है। इस प्रकार विभाग से संबंधित विवाह प्रमाण-पत्र, वसीयत आदि कार्य में भी लोगों को घंटों लगे।



कार्यालय में बैठने की व्यवस्थाएं कम

बैनामे के दौरान रुपयों का लेनदेन अधिक रहता है। हापुड़ तहसील में चितौली रोड पर रजिस्ट्री कार्यालय है। सुनसान इलाका होने के कारण लोगों को बैनामा कराने के लिए लगातार दो दिन भी आना पड़ा है। जबकि, कार्यालय में भीड़ के कारण बैठने की व्यवस्थाएं कम पड़ गईं। इस कारण लोगों ने गाड़ी और कार्यालय के आसपास बैठकर अपने नंबर का इंतजार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट -

पूरे प्रदेश में ही रुक-रुककर वेबसाइट चल रही है। फिर भी कोशिश है कि तय तारीख पर ही लोगों के बैनामे कराए जाएं। - अरुण शर्मा, एआईजी स्टांप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें