हापुड़। बारिश के चलते आनंद विहार स्थित 220केवी बिजलीघर से जुड़े दिल्ली रोड बिजलीघर के केबिल बॉक्स में फाल्ट से करीब छह घंटे तक हजारों घरों की सप्लाई बाधित रही।
मंगलवार को रुक रुककर बरसात ने दिल्ली रोड बिजलीघर से जुड़े करीब आठ हजार घरों की सप्लाई प्रभावित कर दी। हर बार की तरह इस बार भी केबिल बॉक्स में फाल्ट हुआ। रात करीब साढ़े सात बजे सप्लाई चालू हो सकी। वहीं, राजीव विहार में खंभा गिरने से भी सप्लाई बाधित रही। एसडीओ प्रथम देवेश ने बताया कि केबिल बॉक्स में फाल्ट के कारण सप्लाई बाधित रही थी।