हापुड़। जेएमएस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर सुपर किंग हापुड़ और रियर क्रिकेटर टीम के बीच टी-20 मैच खेला गया। मैच में सुपर किंग टीम के खिलाड़ियों ने 63 रन से जीत दर्ज की। मैच में विशाल सागर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपर किंग हापुड़ के खिलाड़ियों ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 283 रन बनाए। इसमें बिजेंद्र ने 85 रन, विशाल सागर ने नाबाद 87 रन, उदित ने 37 रन, रविंद्र सिंह ने 24 का योगदान दिया। रियल क्रिकेटर टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विश्वजीत ने चार ओवर में 42 रन देकर दो विकेट हासिल किए। मनोज बाबा, फैसल अंसारी, पुनीत कंसल ने एक एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे रियल क्रिकेटर टीम के खिलाड़ी निर्धारित ओवर में दो विकेट खोकर 220 रन ही बना सके, इसमें फैसल अंसारी ने नाबाद 84 रन, चंदू ने 54 रन, मनीष चौधरी ने 36 रन, वंश भारद्वाज ने नाबाद 17 रन का योगदान दिया। सुपर किंग टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सोनू सिंह और मोहित ने एक एक विकेट हासिल किया। मैच में विशाल सागर को प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बैटर का खिताब दिया गया। जबकि विश्वजीत को बेस्ट बॉलर और फैसल अंसारी को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया।