फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आज हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन

Sat, 27 Apr 2024 10:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। ट्रेनों में बढ़ती यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे द्वारा ग्रीष्माकालीन ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर पहले भी तीन स्पेशल ट्रेन को ठहराव दिया गया है। अब वाराणसी से चलकर दिल्ली जाने वाली ग्रीष्मकालीन ट्रेन को भी रेलवे स्टेशन पर ठहराव मिला है जो रविवार सुबह स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन


गर्मी आते ही ट्रेनों में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अधिकांश ट्रेनों के रिजर्वेशन फुल हो गए हैं और सीटों पर लंबी वेटिंग चल रही है। जनरल कोच में सीट की संख्या से दोगुना तक यात्री सफर करने को मजबूर हैं। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे द्वारा ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

शनिवार को वाराणसी से दिल्ली के बीच ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा, जो रविवार सुबह 8.42 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट ठहराव के बाद 8.44 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी, जिससे दिल्ली की तरफ जाने वाले रेलयात्रियों को राहत मिलेगी। मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि वाराणसी से दिल्ली के बीच एक फेरा ग्रीष्मकालीन स्पेशल गाड़ी का संचालन होगा। रेलयात्रियों के लिए पहले भी हापुड़ रेलवे स्टेशन पर तीन स्पेशल ट्रेनों का ठहराव दिया जा चुका है, जल्द ही अन्य स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की भी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें