फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सिंभावली मिल 50 करोड़ और ब्रजनाथपुर 20 करोड़ का हर महीने करेगी भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले की दोनों चीनी मिलों पर किसानों का करीब 484 करोड़ रुपये बकाया है। किसानों की शिकायत का संज्ञान लेकर सोमवार को डीएम ने चीनी मिल के अधिकारियों को अपने कार्यालय में तलब कर कड़ी नाराजगी जताई। डीसीओ को भी बुलाया गया, हर महीने सिंभावली मिल को 50 करोड़ और ब्रजनाथपुर मिल को 20 करोड़ भुगतान के आदेश दिए हैं वहीं, इसमें लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

हापुड़ के किसान मुख्यत गन्ने की फसल पर निर्भर हैं, यह सत्र अंतिम दौर मेें है। हर साल की तरह इस साल भी हापुड़ के ब्रजनाथपुर और सिंभावली चीनी मिल ने किसानों का बकाया रोकना शुरू कर दिया है। गन्ना विभाग के अधिकारी भी पुराने ढर्रे पर नोटिस जारी कर, अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने में लग गए हैं।
सोमवार को भाकियू जिलाध्यक्ष पवन हूण के नेतृत्व में किसान डीएम से भुगतान संबंधी शिकायत करने पहुंचे। उनकी शिकायत का संज्ञान लेकर डीएम प्रेरणा शर्मा ने जिला गन्ना अधिकारी निधि गुप्ता और दोनों चीनी मिलों के अधिकारियों को तलब कर लिया। किसानों ने बताया कि सिंभावली चीनी मिल पर करीब 348 करोड़ और ब्रजनाथपुर मिल पर 136 करोड़ बकाया है, भुगतान नहीं होने के कारण किसान अपने घर का खर्च भी नहीं चला पा रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों ने डीएम के समक्ष बीते सत्र में चीनी मिलों द्वारा हर महीने 50 करोड़ के भुगतान संबंधी लिखी शर्त भी प्रस्तुत की। डीएम ने कड़ी फटकार लगाते हुए चीनी मिल के अधिकारियों को भुगतान में तेजी लाने के आदेश दिए। सिंभावली चीनी मिल को हर महीने 50 करोड़ भुगतान न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। डीसीओ को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस मौके पर भाकियू के जिला प्रभारी राधेलाल त्यागी, अतुल त्यागी, कैलाश, मोनू त्यागी, अनिल हूण, कैलाश चंद, शैंकी, पूनम त्यागी, सियानंद त्यागी, यशवीर चौधरी मौजूद रहे।
कोट -
जिले के गन्ना किसानों को भुगतान समय से हो, इसके लिए चीनी मिल के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं, डीसीओ को भी निर्देशित किया है। सिंभावली मिल हर महीने 50 करोड़ और ब्रजनाथुपर मिल को 20 करोड़ का भुगतान हर हाल में करना होगा।प्रेरणा शर्मा, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें