फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना सहकारी समिति चुनाव : गन्ना समितियों पर चस्पा हुई मतदाताओं की अनंतिम सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़ । गन्ना सहकारी समिति चुनाव को लेकर एआर कॉर्पोरेटिव ने सोमवार को जिले की तीनों समितियों पर मतदाताओं की अनंतिम सूची प्रकाशित कर दी है। इसके बाद 25 सितंबर को अंतिम सूची जारी होगी। जिसमें मतदाताओं की संख्या घट और बढ़ भी सकती है। इस चुनाव में जनपद के करीब 65 हजार गन्ना किसान भाग लेंगे।

हापुड़, सिंभावली और धौलाना गन्ना सहकारी समिति पर सूची चस्पा की गई है। सूची चस्पा होने के बाद संबंधित प्रत्याशी सूची देखने पहुंचे। इस सूची को लेकर आपत्ति भी मांगी गई हैं। जिनका निस्तारण कर अंतिम सूची चस्पा की जाएगी। इस अनंतिम सूची के अनुसार सहकारी गन्ना विकास समिति सिंभावली पर 45676, धौलाना पर 9225 और हापुड़ पर 15179 मतदाताओं के नाम दिए गए हैं। अब तक चेयरमैन के तीनों पदों के लिए भाजपा ने ही समर्थित प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। सपा ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एआर कॉर्पोरेटिव प्रेमशंकर का कहना है कि सोमवार को अनंतिम सूची समितियों पर चस्पा कर दी गई है। इसके साथ ही आपत्ति भी मांगी गई हैं। आपत्तियों का निस्तारण कर चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें