फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कल से चीनी मिलों के केंद्रों पर होगी गन्ना खरीद

Sat, 02 Nov 2024 09:47 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले के दोनों चीनी मिल छह नवंबर से चलेंगे। चार नवंबर से क्रय केंद्रों पर गन्ने की खरीद शुरू हो जाएगी। किसानों को पर्चियां आवंटित कर दी गई हैं। एनसीएलटी कोर्ट के आदेश पर नियुक्त आईआरपी ने शनिवार को चीनी मिलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा।
विज्ञापन


दरअसल, सिंभावली समूह पर आईआरपी नियुक्त किए गए हैं। यह समूह अब तक किसानों को 140 करोड़ का भुगतान करा चुका है। लेकिन अभी भी 180 करोड़ रुपये चीनी मिलों पर बकाया हैं।

हालांकि, अब नए पेराई सत्र की घोषणा हो चुकी है। शनिवार को आईआरपी अनुराग गोयल ने चीनी मिलों का निरीक्षण किया। मिल के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिसमें सिंभावली और ब्रजनाथपुर मिल को छह नवंबर से चलाने, चिल्वारिया चीनी मिल का संचालन 20 नवंबर से कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


चीनी मिल के अधिकारियों ने सिंभावली समूह की चीनी मिलों का गन्ना क्षेत्र में कटौती को लेकर आने वाली समस्याओं से भी अवगत कराया। किसानों के हित में समस्त शिकायतों का संज्ञान लिया गया। बैठक में कंपनी के सीओओ एसएन मिश्रा, सीएफओ डीसी पोपली, मुख्य महाप्रबंधक करन सिंह, सीजीएमटी मनोज गोयल, महा प्रबंधक तकनीकी केपी राणा, महा प्रबंधक गन्ना विश्वास राज सिंह, दिनेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें