फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कॉलेजों में आज जमा करें पंजीकरण की कॉपी, 16 से शुरू होंगे ओपन मेरिट के प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश से वंचित पंजीकरण करने वाले छात्रों को दाखिले का अवसर दिया गया है। 14 सितंबर तक छात्रों को संबंधित कॉलेज में पंजीकरण की हार्ड कॉपी जमा करनी होगी। 15 सितंबर की शाम तक मेरिट तैयार होगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के अनुसार बीपीईएस, एमपीईएस, बीएससी फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स, बीए-एलएलबी, बीकॉम-एलएलबी और एलएलएम को छोड़कर तीन वर्षीय पाठ्यक्रमों के साथ यूजी, पीजी स्तर के सभी सर्टिफिकेट और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में यह प्रक्रिया लागू होगी। इसमें वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे जिन्होंने पंजीकरण कराया है लेकिन अभी तक प्रवेश नहीं लिया है।
पंजीकरण की हार्ड कॉपी जमा कराए जाने के बाद 15 सितंबर को कॉलेज प्राप्त आवेदनों की जांच करेंगे। जांच के बाद संबंधित पाठ्यक्रमों की अर्हता के साथ ही अंक प्रतिशत और वेटेज का लाभ, जैसे वार्ड कोटा, एनसीसी और एनएसएस आदि को शामिल करते हुए मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद 16, 17 और 18 सितंबर को कॉलेज प्रवेश ऑफर स्वीकार करने वाले अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों और अन्य अभिलेखों की जांच कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करेंगे। एसएसवी पीजी कॉलेज में परास्नातक कोर्सों की अधिकांश सीटें भर चुकी हैं, सिर्फ स्नातक कोर्सों में ही सीटें शेष हैं। जिन पर छात्रों को प्रवेश दिए जाएंगे। इसके अलावा एकेपी पीजी कॉलेज, किसान पीजी कॉलेज और केशव मारवाड़ डिग्री कॉलेज में भी प्रवेश प्रक्रिया में छात्र शामिल होंगे।
कोट
पंजीकरण करने वाले छात्र हार्ड कॉपी अवश्य जमा कर दें। ओपन मेरिट के दाखिले 16 सितंबर से शुरू होंगे, जो कि 18 सितंबर तक चलेंगे।प्रो.नवीन चंद्र, प्राचार्य, एसएसवी पीजी कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें