फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हाईवे पर कारों की सनरूफ से निकल कर किया स्टंट, वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट। गढ़ कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अल्लाबख्शपुर टोल प्लाजा पर मंगलवार की रात कार सवार युवकों ने जमकर हुडदंग मचाया। तेज आवाज में संगीत बजाते हुए कारों की सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकलकर युवक हाईवे पर हंगामा करते रहे। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लोगों को नियम, कानून और यातायात के नियमों का पालन करने के लिए लगातार प्रेरित करते हैं। वहीं, नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई भी की जाती है। लेकिन, इसका असर युवा वर्ग पर होता दिखाई नहीं दे रहा। रील बनाने के चक्कर में युवा वर्ग अपने साथ ही दूसरों की जान भी खतरे में डाल रहा है।
बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियों में भी युवा इसी तरह की हरकत करते नजर आ रहे हैं। टोल प्लाजा के पास सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकलकर युवक अपने-अपने मोबाइल से वीडियो बना रहे है। उनके काफिले में शामिल आधा दर्जन कारों में तेज आवाज से संगीत बजाने के अलावा बार-बार हूटर भी बजाया जा रहा है। हाईवे पर युवक कारों को एक लेन से दूसरी लेन में लहराते हुए स्टंट कर रहे हैं। जिस कारण अन्य वाहन चालकों ने गति धीमी कर उनसे पीछे ही रहना उचित समझा। रात के समय घना कोहरा और इस तरह का स्टंट कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर युवको की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें