हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के अन्तर्गत शनिवार को एक युवक का कार के बोनट पर बैठकर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर यातायात पुलिस ने कार का साढ़े 28 हजार रुपये का चालान किया है।
वायरल वीडियो में युवक कार के बोनट पर बैठकर स्टंट करता हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो थाना देहात क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर सीओ यातायात राहुल यादव ने यातायात प्रभारी छविराम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। यातायात प्रभारी ने कार का साढ़े 28 हजार रुपये का चालान किया। सीओ यातायात ने बताया कि यातायात पुलिस समय-समय पर जिले की जनता को यातायात नियमों का उल्लघंन न करने की अपील करती रहती है। इसके बाद भी कुछ लोगों सड़कों पर अपने वाहनों पर स्टंटबाजी कर रहे हैं। ऐसा करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
-