फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गंगा मंदिर की सीढि़यों पर बाइक से किया स्टंट

Sat, 14 Feb 2026 09:47 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के प्राचीन गंगा मंदिर की सीढ़ियों पर युवक द्वारा बाइक से स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मंदिर के पुजारी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बाइक सवार युवक मंदिर परिसर में पहुंचा और उसने अपनी बाइक को मंदिर की सीढ़िय़ों से उतारने का प्रयास करने लगा। उसने सीढिय़ों पर स्टंट भी किया। यह पूरी घटना मंदिर परिसर के कैमरों में कैद हो गई। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मंदिर के पुजारी ने इस कृत्य को आस्था के साथ खिलवाड़ बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने वीडियो जारी कर स्थानीय पुलिस प्रशासन से संबंधित युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई भी धार्मिक स्थल की गरिमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास न करे। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने वीडियो के आधार पर युवक की पहचान की जा रही है और आरोपी सही पाए जाने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें