एडोहिल फाउंडेशन नई दिल्ली के तत्वाधान में आयोजित हुए अंग्रेजी ओलंपियाड कंप्टीशन में मेडल हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स को पुरस्कृत किया गया। गढ़-शाहपुर रोड स्थित डीएम स्कूल में बृहस्पतिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इसमें मुख्य रूप से अंग्रेजी ओलंपियाड कंप्टीशन में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉज मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स को पुरस्कृत किया गया। प्रिंसिपल मंजू चौधरी ने बताया कि 16 नवंबर 2015 को आयोजित हुए इस कंप्टीशन में संस्था से जुड़े कक्षा तीन से 11 वीं तक के कुल 9 स्टूडेंट्स ने भाग लेकर उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया था।
जिनमें तीन बच्चों ने गोल्ड मैडल हासिल कर संस्था और क्षेत्र का नाम रोशन किया। स्कूल के सुदर्शन पाल ने बताया कि कक्षा तीन के मनीष ने राज्य स्तर पर तीसरा तथा राष्ट्रीय स्तर 25 वां और 10 वीं के शोषित त्यागी ने राज्य स्तर पर छठा तथा राष्ट्रीय स्तर पर 44 वां और कक्षा 11 की शाजिया ने राज्य स्तर पर पांचवां स्थान हासिल कर संस्था का नाम रोशन किया है।
स्कूल प्रबंधक राजेंद्र सिंह, सवीता गोस्वामी, खेल प्रशिक्षक अशोक चौधरी, युधिष्ठिर यादव, ममता त्यागी, मोनिका चौहान, शबाना, नितिशा चौधरी, ओमवीर सिंह, ज्ञानेश्वर गौड़, कुलदीप सिंह, अजय शर्मा, आचार्य रामकुमार ने बच्चों का उत्साहवर्धन कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।