संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। रेलवे स्टेशन स्थित बैंबू ग्रोव स्कूल में शनिवार को नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत और रंगारंग नृत्य की प्रस्तुुति देकर उपस्थित सभी का मन मोह लिया। अभिभावक को निर्णायक मंडल में शामिल किया गया। बच्चों ने संगीत में भी अपनी प्रतिभा दिखाई।
प्रधानाचार्या मंजू त्यागी ने बताया कि प्रत्येक छात्र में कोई न कोई कला छिपी रहती है। जरूरत है तो सिर्फ मौके और प्रोत्साहन की। नृत्य और संगीत गायन में युवा अपना स्वर्णिम करियर बना सकते हैं। अभिभावक बच्चों को उस क्षेत्र में ही आगे बढ़ाएं जिस क्षेत्र में उनकी दिलचस्पी हो।
कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न प्रांतों के परिधान में सजकर, नृत्य की प्रस्तुति दी। मंच के जरिए नृत्य द्वारा ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या जैसे मामलों पर ध्यान आकर्षित कराया। कक्षा चार और पांच के छात्रों का ग्रुप डांस आकर्षण का केंद्र रहा, निर्णायक मंडल ने इसे ही सर्वश्रेष्ठ चुना।
डायरेक्टर प्रदीप सुंदर नारायण त्यागी ने बच्चों को नृत्य, संगीत के प्रति जागरूक किया। मैनेजर प्रेम कपूर ने बधाई दी। इस मौके पर सुदेश, प्राची, नितिका, वर्षा, हिना, विनिता, अलका, फजा, हिमांशी, जमुना, पवन प्रीत, ईिशका, सुषमा, सौम्या, स्वामी, राणा, मुकेश, आकाश का सहयोग रहा।