फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव की आहट से आउट साइडर छात्र सक्रिय

Wed, 12 Oct 2016 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
छात्र संघ चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीसीएसयू में छात्रसंघ चुनाव की आहट से शहर के प्रमुख एसएसवी पीजी कालेज में आउट साइडर छात्र सक्रिय हो गए हैं। बीते वर्षों में छात्रसंघ पदाधिकारी रह चुके उक्त छात्रनेता नए स्टूडेंट्स में पैठ बनाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


हालांकि दूसरे गुट के छात्रनेता इसका विरोध कर रहे हैं, इससे कालेज का माहौल बिगड़ने की भी आशंका बन गई है। सीसीएसयू में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित हो चुकी है। ऐसे में एसएसवी पीजी कालेज के छात्र नेताओं पर भी चुनाव का बुखार चढ़ने लगा है।

नए स्टूडेंट्स में पैठ बनाने के लिए ऐसे आउट साइडर छात्र इन दिनों कालेज में सक्रिय हो रहे हैं, जो बीते वर्षों में कालेज छात्रसंघ पदाधिकारी रह चुके हैं। हालांकि दूसरे गुट के छात्रनेता इसका कड़ा विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन


बीते दिनों एक छात्रनेता ने इस संबंध में प्रबंध समिति के सचिव व प्राचार्या को शिकायती पत्र भी दिया था। बहरहाल दोनों गुटों के छात्रनेता किसी भी हद तक नए स्टूडेंट्स को लुभाने का हथकंडा अपना रहे हैं।

कालेज में साफ, सफाई, कक्षाओं के संचालन, इवनिंग क्लासों को मुद्दा बनाकर छात्रनेता इस चुनाव को भुनाने में लगे हैं। हालांकि आउट साइडर छात्रों के आवागमन से कालेज का माहौल बिगड़ने की आशंका बन गई है।

प्राचार्या डा.शशि वशिष्ठ का कहना है कि कालेज में किसी आउट साइडर छात्र को प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा। गेट पर तैनात गार्डों को आईकार्ड देखने के बाद ही छात्र को अंदर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें