फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू में छात्रसंघ चुनाव की बिछने लगी बिसात

Tue, 11 Oct 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
ccsu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सीसीएसयू में छात्रसंघ चुनाव की आहट से नगर के प्रमुख एसएसवी पीजी कॉलेज में छात्र नेताओं की भागदौड़ बढ़ने लगी हैं। सपा छात्रसभा व एबीवीपी से जुड़े छात्र नेता चुनावी गणित बिठानी शुरू कर दी है। दोनों की संघ प्रभावशाली प्रत्याशी की तलाश में जुट गए हैं।
विज्ञापन


सीसीएसयू में चुनाव का रस्ता साफ होते ही एसएसवी पीजी कॉलेज के छात्र नेताओं पर चुनावी बुखार चढ़ने लगा है। दोनों संघ से जुड़े नेता कॉलेज में प्रभावशाली प्रत्याशियों की तलाश में जुट गए हैं। प्रथम वर्ष के स्टूडेंट्स को लुभाने का छात्रनेता हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

हालांकि, कॉलेज में अवकाश के चलते छात्रनेता अपने परिचित स्टूडेंट्स के सहारे अन्य छात्रों से संपर्क में लगे हैं। दोनों की गुटों के छात्रनेता इवनिंग क्लास को मुद्दा बनाने में जुटे हैं। नया प्रवेश पाने वाले स्टूडेंट्स की छोटी से छोटी समस्या का वह हर संभव निस्तारण करा रहे हैं।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. शशि वशिष्ठ का कहना है कि कॉलेज में चुनाव के संबंध में जल्द बैठक होगी। चुनाव इस प्रकार से कराए जाएंगे ताकि पढ़ाई प्रभावित न हो और व्यवस्था भी बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें