हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में चल रही बीएड की परीक्षा में शुक्रवार को एक छात्रा नकल करते पकड़ी गई।शुक्रवार को दो पालियों में परीक्षा थी। सुबह की पाली में 823 छात्र उपस्थित हुए। आंतरिक उड़न दस्ते का नेतृत्व कर रहे डॉ.सुदर्शन त्यागी ने टीम के साथ केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक छात्रा पर्ची से नकल करती पकड़ी गई। उसकी कॉपी सील कर सीसीएसयू भेज दी गई है। दूसरी पाली की परीक्षा नकलविहीन संपन्न हुई। प्राचार्य प्रो.नवीन चंद्र सिंह ने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्वक चल रही हैं।