फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: छात्रों को बंधक बनाकर पीटा, मुकदमा दर्ज

Fri, 31 Oct 2025 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना क्षेत्र में कार सवार कुछ युवकों ने बृहस्पतिवार रात आनंद विहार में मोमोज खाने आए दो छात्रों को रोडरेज के बाद कार से स्कूटी में टक्कर मारकर सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद आरोपी दोनों का अपहरण कर उन्हें प्रीत विहार ले गए। जहां उन्हें बंधक बनाकर उन्हें जमकर पिटाई की। लाठी डंडों से दोनों की पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने दो नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित प्रीत विहार के संजय चौधरी ने बताया कि उसका 17 वर्षीय बेटा इशांत दसवीं कक्षा का छात्र है। बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपने साथ पढ़ने वाले प्रीत विहार निवासी कबीर के साथ स्कूटी से आनंद विहार में मोमोज खाने आया था। इस दौरान आरोग्य अस्पताल के पास पहुंचते ही पीछे से कार में सवार आनंद विहार निवासी विशाल सोनकर व संजय सोनकर ने स्कूटी में टक्कर मारकर दोनों को गिरा दिया। इसके बाद आरोपी दोनों घायलों का अपहरण कर आनंद विहार के ई-ब्लाक में स्थित एक मकान में ले गए।
सीओ वरुण कुमार मिश्रा का कहना है कि आरोपी शराब के नशे में बताए जा रहे हैं, शुरुआती जांच में मामला रोडरेज का बताया जा रहा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें