अमर उजाला और डाबर ब्रिगेड के तत्वावधान में शनिवार को नगर के तीन स्कूलों में दंत परीक्षण कैंप आयोजित हुआ। इसमें चिकित्सकों ने बच्चों के दांतों का परीक्षण कर उन्हें दांतों में लगने वाली बीमारी और उनसे बचाव के टिप्स दिए। इस मौके पर बच्चों को डाबर रेड पेस्ट भी वितरित किए गए।
अंबेडकर नगर स्थित डॉ.अंबेडकर जूनियर हाईस्कूल में लगे दंत जांच कैंप में दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.एसपी सिंह और डॉ. राहुल गुप्ता ने बच्चों के दांतों की जांच की। प्रधानाचार्य अनिल कुमार गौतम ने भी बच्चों को दांतों को स्वस्थ रखने के टिप्स दिए।
इसके बाद चिकित्सकों ने शिक्षा विहार जूनियर हाईस्कूल में बच्चों के दांतों की जांच की। प्रधानाचार्य गुलशन ने बच्चों को दांतों की सफाई का प्रण दिलाया। इसके बाद चिकित्सकों ने कमला अग्रवाल गर्ल्स पब्लिक स्कूल में बच्चों के दांतों का परीक्षण किया और बच्चों को दिन में दो बार ब्रश करने की सलाह दी।
प्रधानाचार्या पारूल शर्मा ने बच्चों को अपने दांतों को साफ सुथरा रखने का संकल्प दिलाया। इस दौरान आयोजित डेंटल हेल्थ आईक्यू टेस्ट में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।