हापुड़। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आने के कारण बुधवार (आज) को कलक्ट्रेट में होने वाला आलू किसानों का धरना स्थगित हो गया। मंगलवार शाम के समय डीएचओ डॉ. हरित कुमार किसानों के बीच पहुंचे और आगामी दिनों में भुगतान का आश्वासन दिया गया है। आलू उत्पादक किसान मोहम्मद नदीम ने बताया कि जिले के 126 आलू किसानों का बेंगलुरु की कंपनी पर करीब ढाई करोड़ रुपये बकाया है। इसके भुगतान के लिए 20 जनवरी तक का समय दिया गया था, लेकिन भुगतान नहीं हो सका। इस कारण बुधवार से कलक्ट्रेट में बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन की तैयारी थी, लेकिन जिले में बुधवार को उपमुख्यमंत्री आ रहे हैं। इस कारण अभी धरना स्थगित कर दिया गया है।