फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों पर हुई कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत विभिन्न मुकदमों में वांछित अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। डीआईजी की ओर से जारी प्रेसनोट में उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत जिले में पिछले वर्ष की तुलना में अपराध में कमी आई है। एक जनवरी 2025 से 30 नवंबर तक की अवधि में हापुड़ में गैंगस्टर एक्ट के तहत 23, शस्त्र अधिनियम के 506, एनडीपीएस एक्ट के 32 और आबकारी अधिनियम के 380 मुकदमे दर्ज किए गए। गुंडा एक्ट के अंतर्गत 167 गुंडे और 30 को जिलाबदर किया गया। इनमें 31 अभियुक्तों को धारा 10 गुंडा एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। रेंज स्तर पर आपरेशन प्रहार के तहत कुल 673 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई, जिनमें हापुड़ के 41 अपराधियों पर विभिन्न स्तरों से इनाम घोषित किया गया। आपरेशन पहचान के जरिए लूट, चोरी जैसे गंभीर अपराधों में 2024 की तुलना में 2025 में कमी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें