फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में नहीं जाएगा एसटीपी का भी पानी

Tue, 05 Jan 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला, गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा कि सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) में साफ करने के बाद भी पानी गंगा में नहीं डलने दिया जाएगा। इसे फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को दिया जाएगा। यह बात उमा भारती ने पौधरोपण के बाद पूठ में जनसभा में कही।
विज्ञापन


गंगा की सफाई का जिम्मा देख रहीं केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती सोमवार दोपहर करीब दो बजे ब्रजघाट पहुंची।

उन्होंने सर्वप्रथम नमामि गंगे अभियान की यूपी के तहत ब्रजघाट से शुरुआत की। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर में पीपल और नीम के पौधे लगाए।

इसके बाद उमा गंगा किनारे पहुंचीं और वहां का निरीक्षण कर पालिका ईओ पूर्णिमा सिंह को साफ सफाई की हिदायत दी। पूठ में जनसभा में उन्होंने कहा कि सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) में साफ करने के बाद भी पानी गंगा में नहीं डलने दिया जाएगा। इसे फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को दिया जाएगा।

उमा भारती ने बताया कि गंगा के किनार पांच हजार सैनिकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। ये सैनिक गंगा में गिर रहे 140 से अधिक छोटे-बड़े गंदे नाले, सीवर, आवासीय क्षेत्रों के पानी, फैक्ट्रियों के दूषित पानी समेत कूड़ा करकट पर सख्ती के साथ रोक लगाएंगे। उन्होंने बताया कि सैनिकों की तैनाती सर्वप्रथम गढ़-ब्रजघाट में कराई जाएगी।
विज्ञापन


केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय, भूजल बोर्ड और नमामि गंगे अभियान के तत्वावधान में अमृत परिसर धर्मशाला में 10 दिवसीय प्रदर्शनी का उमा भारती ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। प्रदर्शनी का उद्देश्य गंगा प्रदूषण रोकने जागरुकता लाना है। इसमें बताया गया कि अधजले शव, मृत पशु, पॉलीथि, कूड़ा करकट गंगा में न डालें।

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री ब्रजघाट के श्री भागीरथी इंटर कॉलेज में पहुंची। वहां गंगा में होे रहे प्रदूषण के प्रति जागरुकता के लिए कराई गई चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों ने उमा भारती ने पुरस्कृत किया।

केंद्रीय मंत्री ने चारुल यादव, कोमल राजपूत और शबुरी गुप्ता को प्रशस्ति पत्र और नगद राशि दी। प्रिंसिपल रामपाल सिंह चौहान बच्चों को प्रोत्साहित किया।

उमा भारती ने गढ़-ब्रजघाट में बन रहे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के चार साल बाद चालू न होने पर नाराजगी जताई। कहा कि ट्रीटमेंट प्लांट का पानी गंगा में डालने की बजाए फसलों की सिंचाई के लिए प्रयोग किया जाए। गंगा में आवासीय क्षेत्र से आ रहे गंदे पानी को एसटीपी में ले जाया जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें