पिटाई की और 5100 रुपये भी छीन लिए
जनपद मेरठ के गांव ललियाना निवासी मुनीर ने बताया कि वह मुरादाबाद की ओर से बस में सवार होकर यात्री को लेकर दिल्ली के लिए जा रहे थे। तभी पीछे से कार और बाइक पर सवार होकर करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों ने बस को गांव सरुरपुर के सामने ओवर टेक करने के बाद रोक लिया। बस के रुकने पर आरोपियों ने शीशे तोड़ डाले। इस दौरान विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर घायल करते हुए 51 सौ रुपये की नकदी छीन कर ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
पहले भी हो चुकी है इस प्रकार की घटनाएं
दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर चलने वाली डग्गमार बसों के स्टाफ के बीच में पूर्व में भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसको लेकर समय समय पर गोली चलने और सीधे बस से टक्कर मारने जैसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसको लेकर कई मामलों में रिपोर्ट दर्ज हुई है, जबकि कई मामलों में वार्ता के बाद फैसले हो चुके हैं।
रूट को लेकर होता है विवाद
दरसल इन डग्गामार बसों के स्टाफ के बीच अक्सर इनके रूट को लेकर विवाद होता है। बताया गया है कि दिल्ली से बिहार बॉर्डर तक बस चलाने में काफी कमाई है, जबकि इसके अलावा अन्य रूट पर कम कमाई है। इसलिए ही इस मार्ग पर बस के स्टाफ के बीच सर्वाधिक इस प्रकार की घटनाएं होती हैं।
क्या बोले अधिकारी
नेशनल हाईवे पर बाइक सवारों ने बस चालक के बार बार हार्न बजाने पर विरोध किया, जिसके बाद बाइक सवारों ने बस रुकवाई और बस में तोड़फोड़ कर दी। वीडियो के आधार पर जांच जा रही है, तहरीर प्राप्त होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-स्तुति सिंह सीओ